1453971' type='text/javascript' raj: गर्मी से सभी हैं परेशान, दिनों दिन बढ़ रहा तापमान

Thursday, April 28, 2011

गर्मी से सभी हैं परेशान, दिनों दिन बढ़ रहा तापमान

सलामत खान
नरसिंहपुर (एमपी मिरर)। हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रारंभ हुए वैशाख माह में सूर्य ने अपने उग्र तेवर दिखाना प्रारंभ कर दिये हैं। इसी सप्ताह से दिनों दिन बढ़ रहे तापमान से पशु पक्षी और आदमी सभी परेशान हो रहे हैं। शहर की गलियों एवं बाजार में तेज होती गर्मी की वजह से दोपहर में सन्नाटा पसरने लगा है। लोग घरों और दफ्तरों में पंखे और कूलर की शरण में पहुंच जाते हैं। शहर की सड़कों पर राहगीर एवं वाहन चालक गमछे से अपने चेहरे और सिर को ढके हुए दिखाई देने लगे है।

पानी की बढ़ी किल्लत
बढ़ती गर्मी ने जहां लोगों को परेशान करना प्रारंभ कर दिया है वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। नगर में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था गर्मी के जोर पकड़ते ही लडख़ड़ाने लगी है। कई वार्डों में लोगों को दो वक्त पानी भी नसीब नहीं हो रहा है, जिससे गर्मी में पानी की बढ़ती आवश्यकता पूर्ति के लिए लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। नृसिंह वार्ड में तो हालात यह है कि छोटी मस्जिद के आसपास रहने वाले वाशिंदों को गर्मी में एक वक्त ही पानी नसीब हो रहा है। नपा से इस मामले में शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस है। नगरपालिका द्वारा गर्मी में पेयजल व्यवस्था के संचारण-संधारण के लिए बेहतर इंतजाम न होने से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति व्यवस्था बिगडऩे लगी है।
नृसिंह वार्ड में छोटी मस्जिद से आसपास रहने वाले कई घरों में दो वक्त भी पानी नहीं पहुंच रहा है, लोगों की शिकायत है कि नरसिंहपुर बस्ती में पानी की टंकी से अन्य नलकूपों को जोड़कर पानी की आपूर्ति कराई जा रही है, लेकिन गणेश मंदिर के पास स्थित नलकूप से समय पर पानी की आपूर्ति नहीं कराई जाती। नागरिकों का कहना है कि वार्ड क्षेत्र में सुबह 10 बजे के बाद मुश्किल से 5-10 मिनिट ही पानी की सप्लाई होती है। पानी मिलने का समय कम होने के कारण लोगों को आवश्यकता पूर्ति के लिए पानी का इंतजाम करने में मुश्किल हो रही है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में पार्षद के साथ मिलकर वार्ड की महिलाओं ने नपा प्रशासन को भी इस संबंध में शिकायत की थी, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। वार्डवासियों ने मांग की है कि गर्मी में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने नपा प्रशासन समय रहते कार्रवाई करें।

पशु पक्षी तलाश रहे है पानी

भीषण गर्मी की अभी यह दस्तक ही है ऐसे में दोपहर के समय पशु पक्षी पानी की तलाश में बेहाल दिखाई देने लगे है। पिछले कुछ दिनों से पशु पक्षियों की पीने की पानी की व्यवस्था करने के लिए जागरूकता लोगों में देखी जा रही है और आज के आधुनिक साधन मोबाइल पर एसएमस कर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि घर के बाहर पक्षियों के लिए पानी भरकर रखे। शहर में अधिकांश कोश घरों,छतों एवं छज्जों पर पानी के भरे बर्तन भी दिखाई देने लगे है।

No comments:

Post a Comment

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com