1453971' type='text/javascript' raj: मालवा की माटी में कबीर की मस्ती

Tuesday, February 15, 2011

मालवा की माटी में कबीर की मस्ती

  • पंकज मित्तल
कबीर भजनों के विख्यात गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया
जरा धीरे-धीरे गाड़ी हांको, मेरे राम गाड़ी वाला। राम रमै सोई ज्ञानी मोरे साधू भाया, जैसे सैकड़ो कबीर भजनों के माध्यम से संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुँचाने वाले मध्यप्रदेश के मक्सी के समीप एक छोटे से गांव लूनियाखेड़ी के मालवी लोक गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया को पद्मश्री दिए जाने की खबर पूरे मालवा के लिए अत्यंत उत्साह एवं हर्ष का विषय थी। हर मालवी को लगा जैसे उसे ही पद्मश्री मिलने वाली हो। क्योकि कबीर के भजनों को जन-जन तक पहुँचाते श्री टिपानिया स्वयं यहॉ के लोगों के दिलो मे ऐसा स्थान बना चुके है जो अमिट है। वे स्वयं जन-जन के हो गए है।
प्रहलाद सिंह टिपानिया का जन्म 1954 में लूनियाखेड़ी (मक्सी जिला शाजापुर के निकट) जिला उज्जैन में हुआ और वे वही बचपन से संत के भजन गाने लगे। कबीर वाणी में छिपे सत्य ने उनके दिल को इतना छुआ कि उनके भजनों से वह सत्य बाहर आने लगा। फिर क्या था घुलने लगी मालवा की मिट्टी में कबीर की मस्ती, आधुनिक युग में जिसके प्रणेता बने श्री टिपानिया।
सद्गु डिग्री कबीर के निर्गुण भजनों के निष्णात गायक श्री टिपानिया जब तम्बूरे पर तान छेड़कर कबीर भजन गाते है तो ऐसा लगता है मानो संत कबीर स्वयं अपना संदेश श्री टिपानिया की वाणी में देने आए हो। कबीर का सामाजिक एकता का संदेश श्री टिपानिया बखूबी अपनी गायकी में देते है।

माटी का सब बामन बनिया
माटी का सकल पसारा हो,
इस माटी में सबको मिलना
कह गए दास कबीरा।


श्री टिपानिया द्वारा विदेशो में भी संत कबीर की वाणी को पहुँचाया गया है। उनके ऊपर एक डॉक्यूमेंटरी अमेरिका में कबीर गायन बनी है। उन्होंने अमेरिका के अलावा लंदन मेला (2008) एवं करांची में (2005) अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्हें मध्यप्रदेश शासन का शिखर सम्मान वर्ष 2005 में प्राप्त हो चुका है। उन्हें लोक संगीत में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरूस्कार से भी नवाजा जा चुका है। और अब भारत शासन द्वारा उन्हें पद्मश्री दिए जाने की घोषणा वस्तुत: कबीर वाणी और मालवा की लोक गायकी का सम्मान है, जिसके वे पूरे हकदार है।

No comments:

Post a Comment

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com