1453971' type='text/javascript' raj: युवती को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा, पति को पीटा

Friday, April 08, 2011

युवती को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा, पति को पीटा

उमरिया (एमपी मिरर)। जिले के कोतवाली थाना अन्तर्गत ग्राम मजमानी कला के नया गांव टोला निवासी चमर सिंह गोंड़ अपनी पत्नी के साथ सरकारी जमीन पर लगे महुआ के पेड़ के नीचे महुआ बीन रहा था तभी प्रहलाद महरा आया और उसे महुआ बीनने को मना किया जिस पर से विवाद बढ गया और प्रहलाद महरा गांव में पहुंच कर अपने साथियों को बताया। तब 20-25 लोग ग्राम मजमानी कला से लाठी, डन्डा लेकर गये और गोंड़ बस्ती में जाकर घरों में तोड़-फोड़ करना शुरु कर दिये जिसमें तीन घरों को पूरी तरह तहस-नहस कर उनका सारा सामान तोड़ दिये। इतने पर भी उनका गुस्सा शान्त नहीं हुआ तो महुआ के पेड़ के नीचे पहुंच कर चमर सिंह की पत्नी को निर्वस्त्र कर उसी पेड़ से बांध दिये और चमर सिंह की बेरहमी से पिटाई किये।

इस पर से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 16/11 धारा 147, 148, 294, 323, 452, 506बी, 427, 342 ता0हि0 एवं 3 (1) 10 एससी/एसटी का अपराध आरोपी सुन्दर नाई, कुठाली कोल, गुड्डू महार, ददलू महरा, गोविन्द महरा, दादू राम महरा, रामनरेश महरा, दादू राम कोल, संपत बैगा, सीताराम महरा, शिव शंकर महरा, रामदयाल महरा, सुखलाल कोल एवं अन्य 10-15 लोग के विरुद्ध पंजीबद्ध किया गया। घटना की सूचना के तत्काल बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खाण्डेल के नेतृत्व में कोतवाली टीआई लाल देव सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे जहां आरोपियों को तलाश किये लेकिन सभी फरार मिले। वहीं गांव वालो से चर्चा कर शांन्ती कायम रखने की अपील भी अति. पुलिस अधीक्षक किये साथ ही एसएएफ की एक टुकड़ी भी गांव में तैनात कर दिये हैं। वहीं पुलिस के सूत्रों द्वारा बताया गया कि घटना के बाद दोनों ही पक्ष थाने आये थे मगर पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी भागने में कामयाब हो गये। घटना दो दिन पूर्व की है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि देश विदेश की तमाम गैर सरकारी संस्थायें महिला उत्पीडऩ रोकने के प्रयास में लगी हैं और सरकार से आर्थिक सहायता भी ले रही हैं, साथ ही पुलिस विभाग क्षरा भी जोर'-शोर से महिला उत्पीडऩ रोकने के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर सेमिनार आयोजित किया जाता है, वहीं महिला उत्पीडऩ की घटनायें इस तरह बढती दिखाई दे रही है। इन घटनसओं को देख कर सरकार के सभी दो खोखले साबित हो ते नजतर आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com