1453971' type='text/javascript' raj: शहर में धूप से बचने नकाबपोश बना सहारा

Tuesday, March 15, 2011

शहर में धूप से बचने नकाबपोश बना सहारा

नरसिंहपुर (एमपी मिरर)। मार्च के महिने के आरंभ से ही तेज गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। हालांकि अभी पुरूष वर्ग को धूप से बचने के लिए गमछे या कैप की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन महिलाएं एवं स्कूल व कॉलेजों की छात्राएं अपने चेहरे को सूर्य की तेज किरणों से सुरक्षित करने के लिए नकाब का सहारा लेने लगी है, जिसके नजारे सड़कों पर अभी से दिखने लगे है।
हालांकि एक-दो दिनों से तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है जिसके कारण अल सुबह अब भी रजाईयों की जरूरत पड़ रही है। बीते रविवार को दोपहर का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शाम होते-होते 20 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो होली तक अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वर्ष आग लगाने वाली गर्मी पड़ेगी। गर्मी के मद्देनजर घरों में अभी से कूलर की खसें बदली जाने लगी है एवं शहर में गॉगल, कैप, क्वाटन के कपड़ों व आकर्षक डिजाइनों के गमछों की दुकानें सज गयी है।

1 comment:

  1. इस समसामयिक समाचार के लिए बधाई...

    ReplyDelete

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com