1453971' type='text/javascript' raj: अवैध संबंधों के कारण पत्नी की हत्या

Tuesday, March 15, 2011

अवैध संबंधों के कारण पत्नी की हत्या

नरसिंहपुर (एमपी मिरर)। ग्राम जमुनिया में पिछले दिनों हुई दो महिलाओं की हत्या के मामले में घटना का कारण अवैध संबंधों को माना जा रहा है। बताया जाता है कि पुलिस ने मृतिका त्रिवेणीबाई के पति प्रकाश मल्लाह को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जिसमें अवैध संबंधों की बात को लेकर मृतिका त्रिवेणीबाई और उसकी सास भागवतीबाई के बीच झगड़ा और फिर त्रिवेणीबाई द्वारा सास की हत्या करने व प्रकाश मल्लाह द्वारा इसके बाद पत्नी की हत्या करने की बात कही जा रही है।

जमुनिया में दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पहले ही पुलिस प्रकाश मल्लाह व उसके सात वर्षीय बेटे दुर्गेश के बयानों के आधार पर ग्राम के बद्री व गोविंद मल्लाह को हिरासत में ले चुकी हैं। वहीं प्रकाश मल्लाह द्वारा किए गए खुलासे से मामले का रूख पूरी तरह बदल गया है। जानकारी के मुताबिक गत्? शनिवार को पुलिस ने मृतिका त्रिवेणीबाई के पति को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू की, जिसमें सामने आया है कि प्रकाश मल्लाह की पत्नी त्रिवेणीबाई लगभग 8 वर्ष अपने मायके बुढ़ैना में रही, जिससे गांव के ही किसी एक व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए। गत्? 8 मार्च को मृतिका त्रिवेणीबाई के मोबाईल पर उक्त व्यक्ति का फोन आया जिसे त्रिवेणी की सास भागवतिबाई ने सुना तो सास- बहू के बीच झगड़ा होने लगा, विवाद इतना बढ़ा कि त्रिवेणीबाई ने कुल्हाड़ी से अपनी सास भागवतीबाई की हत्या कर दी। अपनी पत्नी द्वारा मां को मारे जाने की बात जैसे ही प्रकाश को लगी तो उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और गांव के बद्री एवं गोविंद मल्लाह के साथ हुए उस विवाद को घटना का कारण बता दिया, जो कुछ दिन पहले खेत की कटाई को लेकर हुआ था।

बताया जाता है कि घटना के बाद से ही प्रकाश मल्लाह द्वारा दिए गए बयानों को संदिग्ध मान रही पुलिस ने जब बारीकी से बयानों और घटना स्थल की छानबीन की। इसके बाद शनिवार को एसडीओपी एमएम गिल एवं सिपाही रामकिशन व संजय मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने प्रकाश मल्लाह को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि पुलिस की एक टीम मृतिका त्रिवेणीबाई के ग्राम बुढ़ैना भी रवाना हुई है। जिससे घटना का कारण माने जा रहे अवैध संबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई जा सके।

इनका कहना है

जमुनिया हत्या कांड के इस मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा। अधिकृत तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com