1453971' type='text/javascript' raj: चने की कटाई जारी, गेहूं पड़ गई पीली

Saturday, March 12, 2011

चने की कटाई जारी, गेहूं पड़ गई पीली

नरसिंहपुर (एमपी मिरर)। जिले में रबी सीजन की प्रमुख फसल चने की कटाई जोरों पर चल रही है। जैसे-जैसे खेत खाली होते जा रहे है किसानों द्वारा खरीफ की बोनी की तैयारी की जाने लगी है। ठंड के मौसम में शीत लहर के कारण पाले का चने की फसल पर आंशिक प्रभाव पड़ा था किंतु बाद में फसल सम्भल गई और अब किसान औसत उत्पादन की उम्मीद लगाये हुए है। विदित हो कि कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर चना बोया गया था।

चने के साथ-साथ मटर और मसूर की कटाई भी खेतों में देखी जा रही है। मटर की बोनी 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर एवं मसूर की बोनी 35 हजार हेक्टेयर में की गई थी। उम्मीद जताईजा रही है कि होली तक दलहन की सभी फसलों की करीब 80 प्रतिशत कटाई पूर्ण हो जायेगी। दूसरी ओर जिले के अधिकतर खेतों में लगी गेंहूं की फसल भी पीली पडऩे लगी है अर्थात् कटने को तैयार है। होली के बाद से गेंहूं कटाई का सिलसिला भी शुरू हो जायेगा। जिले में अधिकतर किसानों द्वारा गेंहूं काटने के लिए हार्वेस्टर का उपयोग किया जाता है जिससे मजदूरों को मनाने की समस्या से निजात मिल जाती है किंतु चने की कटाई जो मजदूरों द्वारा की जा रही है में किसानों को मजदूरों की व्यवस्था करने में काफी पापड़ बेलने पड़ रहे है।

No comments:

Post a Comment

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com