1453971' type='text/javascript' raj: शराब पीकर ठेकेदार देता था यातनाएं

Saturday, February 19, 2011

शराब पीकर ठेकेदार देता था यातनाएं

सलामत खान
दो लोगों को हर हफ्ते दे रहे थे मात्र तीन सौ रुपए
नरसिंहपुर (एमपी मिरर)। गाडरवारा तहसील मुख्यालय के लगभग 19 किमी दूर पोड़ार तिराहे पर स्थित नर्मदा शुगर मिल में 16 महिला- पुरुष सहित दो नाबालिगों को मिल के ठेकेदारों द्वारा बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आर डी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को नर्मदा शुगर मिल से लगभग 16 महिला-पुरुषों को मुक्त कराया गया है। जिनको बंधुआ बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो व्यक्तियों को मात्र 300 रुपए प्रति सप्ताह की मजदूरी का भुगतान किया जा रहा था। वही ठेकेदारों द्वारा शराब पीकर इन मजदूरों को यातनाएं दी जा रहीं थीं। वही महिलाओं से अश्लील बातें और अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस अधिक्षक जीजी पाण्डे, कलेक्टर और लेबर इंस्पेक्टर को भी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस ने सूचना दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

ये रहे मजदूर
नाना आत्मज लहु भील 36 वर्ष, पंडित आत्मज सुपडु उम्र 34 वर्ष,शालिक आत्मज उक्खा उम्र 38 वर्ष, आशा बाई पति नाना उम्र 32 वर्ष, कल्पना बाई पति शलिक भील उम्र 32 वर्ष, मंगला बाई पति पंडित भील उम्र 30 वर्ष, बंसत आत्मज बाबू राव भील 32 वर्ष, दिलीप उक्खा उम्र 35 वर्ष, राजू आत्मज दामू भील उम्र 25 वर्ष, जंगु आत्मज ठोडू भील 40 वर्ष, जमना बाई पत्नी राजू उम्र 23 वर्ष, बीकू आत्मज बंसत भील उम्र 30 वर्ष, जीजा बाई पति नामदेव भील उम्र 35 वर्ष, उषा बाई पति जंगलू भील उम्र 35 वर्ष सभी निवासी बड़ग़ांव पटे थाना बडग़ाव जिला जलगांव महाराष्ट्र के है। जबकि दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com

मिशन-2019 : मप्र में भाजपा को सता रहा कई सीटों पर खतरा, चेहरे बदलने की तैयारी | Weblooktimes.com